गर्लफ्रेंड को MLA बनाने की चाह में SDPO ने खड़ा किया 80 करोड़ का साम्राज्य, EOU जांच में बड़ा खुलासा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना : बिहार में भ्रष्टाचार का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। निलंबित SDPO गौतम कुमार की काली कमाई का खुलासा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही हैरान करने वाला भी।
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में सामने आया है कि गौतम कुमार ने करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा की। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसने अपने नाम पर कुछ भी नहीं रखा, बल्कि गर्लफ्रेंड, पत्नी, सास और बेटे के नाम पर बेनामी संपत्तियों का जाल बिछाया।
सूत्रों के अनुसार, गौतम कुमार अपनी महिला मित्र को किशनगंज से चुनाव लड़ाकर विधायक बनाना चाहता था, जबकि खुद 2030 के बाद राजनीति में एंट्री की तैयारी में था।
जांच में यह भी सामने आया है कि उसके पास पूर्णिया में 16 प्लॉट, जबकि सिलीगुड़ी के मिरिक में चाय बागान और आलीशान बंगला मौजूद है। उसकी संपत्ति का दायरा काफी बड़ा बताया जा रहा है।
उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की नौकरानी भी महिंद्रा थार से काम पर आती थी।
फिलहाल EOU की जांच जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। यह केस अब बिहार के सबसे चर्चित भ्रष्टाचार मामलों में शामिल हो चुका है।