बीसीसीएल अधिकारियों पर हमला: GM को बंधक बनाने की कोशिश, FIR दर्ज—इलाके में फ्लैग मार्च

बीसीसीएल अधिकारियों पर हमला: GM को बंधक बनाने की कोशिश, FIR दर्ज—इलाके में फ्लैग मार्च

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

OB डंप में जांच के दौरान कोयला तस्करों का हमला, CISF ने बचाया; प्रशासन का जीरो टॉलरेंस संदेश

धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर हालात अब हिंसक हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर सुरक्षा महाप्रबंधक मो. हफीजुल कुरैशी और जीएम रंजीव कुमार पर उस वक्त हमला कर दिया गया, जब वे CISF टीम के साथ ओबी डंप में क्षतिग्रस्त CCTV कैमरों की जांच कर रहे थे।
शिकायत के अनुसार, केसरगढ़ निवासी पिंटू महथा अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अधिकारियों को घेरकर धक्का-मुक्की की। आरोप है कि उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की गई और बाद में बाघमारा थाना के पास गाड़ी रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। CISF की QRT टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस मामले में बाघमारा थाना में सरकारी कार्य में बाधा और हमला करने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

जहां बीसीसीएल प्रबंधन इस हमले के पीछे अवैध खनन माफिया का हाथ बता रहा है, वहीं पिंटू महथा और स्थानीय ग्रामीणों ने इन आरोपों को खारिज किया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रदूषण और विस्थापन के मुद्दे पर बात करने गए थे, जिसे गलत तरीके से हमला बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में CISF और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। ब्लॉक-2 और जमुनिया परियोजना क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी और CCTV निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!