बरवा अड्डा के 8 लेन रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने युवती को कुचला – हालत गंभीर

बरवा अड्डा के 8 लेन रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने युवती को कुचला – हालत गंभीर

धनबाद के बरवा अड्डा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। 8 लेन रोड पर टीएमजी गार्डन के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार वाहन ने अचानक युवती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

About Author

error: Content is protected !!