ढुल्लू महतो के गढ़ कतरास में गरजी संजीव सिंह की सेना, मेयर के अपमान पर DRM का पुतला दहन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निमंत्रण के बाद नाम काटने से भड़के समर्थक, सियासत गरमाने के संकेत
धनबाद: कतरास की सियासत शुक्रवार शाम उस वक्त गरमा गई जब नई ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम से मेयर संजीव सिंह का नाम हटाए जाने के विरोध में समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा।
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के प्रभाव वाले क्षेत्र कतरास में यह विरोध प्रदर्शन खासा चर्चा में रहा। कतरास थाना चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे समर्थकों ने धनबाद रेल मंडल के DRM के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनके कथित तानाशाही रवैये के विरोध में पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेयर को पहले विधिवत निमंत्रण दिया गया, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम कार्यक्रम से हटा देना न केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है।
समर्थक राजीव कुमार और सोनू शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि DRM को इस पूरे मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ढुल्लू महतो के गढ़ में संजीव सिंह के समर्थन में उमड़ा यह जनसैलाब अब सियासी संकेत दे रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है।