थाईलैंड से डिपोर्ट हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली एयरपोर्ट पर होगी गिरफ्तारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नई दिल्ली : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, साहिल चौहान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां हरियाणा एसटीएफ उसे अपनी कस्टडी में लेने के लिए पहले से तैयार है।
बताया जा रहा है कि साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
अब जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे संगठित अपराध के नेटवर्क पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।