बोकारो में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

बोकारो में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोबाइल कॉल और मैसेज से कारोबारियों को धमकाकर मांगते थे रंगदारी, हथियार और स्कूटी बरामद

बोकारो: जिले में कारोबारियों को मोबाइल कॉल और मैसेज के जरिए धमकाकर रंगदारी मांगने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से रंगदारी वसूली में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन, सिम कार्ड, इसके अलावा हथियार, जिंदा गोली और एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले कुछ समय से बोकारो के व्यापारियों को निशाना बनाकर उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रहा था। अपराधी मोबाइल कॉल और मैसेज के जरिए रंगदारी की मांग करते थे और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे गिरोह को धर दबोचा। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इससे इलाके के कारोबारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

About Author

error: Content is protected !!