कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोडरमा:
रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कोडरमा थाना क्षेत्र के घाटी इलाके, मेघातरी काली मंडा के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि एक ट्रक में लदा करीब 500 बोरा दाल सड़क पर बिखर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों में दाल लूटने की होड़ मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोग बोरे उठाकर ले जाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने दाल लूटने वालों के खिलाफ सर्च अभियान शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी गई है।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा है।