धनबाद कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार ईमेल से चेतावनी , पुलिस अलर्ट, सघन जांच जारी

धनबाद कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार ईमेल से चेतावनी | पुलिस अलर्ट, सघन जांच जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड के धनबाद कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह लगातार तीसरी बार है जब अज्ञात शख्स ने कोर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।


धमकी मिलते ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया और कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरा बनाकर छावनी में तब्दील कर दिया गया। सदर थाना पुलिस समेत कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।


डॉग स्क्वाड की मदद से कोर्ट परिसर के हर हिस्से—कमरे, गलियारे और पार्किंग क्षेत्र—की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, घंटों चली इस सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
मौके पर मौजूद अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला “हॉक्स मेल” यानी फर्जी धमकी प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About Author

error: Content is protected !!