राँची हॉस्टल से चलता था रंगदारी गैंग का नेटवर्क, प्रिंस खान का गुर्गा कुबेर मास्टरमाइंड
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : राजधानी राँची से अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक हॉस्टल में रहकर रंगदारी गैंग का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का करीबी गुर्गा कुबेर इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह राँची के एक हॉस्टल में रहकर कारोबारियों को टारगेट करने और रंगदारी वसूलने की साजिश रचता था।
इस गैंग में नामकुम का कौशल और लालपुर का राणा भी अहम भूमिका निभा रहे थे। ये दोनों आरोपी कारोबारियों के मोबाइल नंबर जुटाने का काम करते थे, जिसके बाद उन्हें कॉल या व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी की मांग की जाती थी।
सूत्रों के अनुसार, जब कारोबारी रंगदारी देने से इनकार कर देते थे, तो कुबेर और राणा मिलकर शूटर भेजते थे, जो फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाते थे।
पुलिस की जांच में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है और अब सभी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।