टुंडी-बरवाअड्डा रोड पर हादसा, कार का चक्का चढ़ने से राहगीर घायल

टुंडी-बरवाअड्डा रोड पर हादसा, कार का चक्का चढ़ने से राहगीर घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के टुंडी-बरवाअड्डा रोड पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गोविंदपुर में बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को टुंडी से बरवाअड्डा की ओर जा रही कार (नंबर JH02BU6363) ने अंबेडकर चौक उर्फ कलाली मोड़ के पास पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू दास नामक युवक के पैर पर कार का चक्का चढ़ गया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। बाद में घायल युवक को तुरंत पास के एक स्थान पर प्राथमिक उपचार कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। इसके बाद घायल युवक को उसी कार से सीएचसी टुंडी ले जाया गया, जहां उसके पैर की जांच कर इलाज शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि घायल युवक मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ऐसे में युवक ने मांग की है कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक कार मालिक उसके और उसके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करें।

About Author

error: Content is protected !!