निरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, साथियों ने रेलवे पुल से फेंककर की वारदात

निरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, साथियों ने रेलवे पुल से फेंककर की वारदात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा : निरसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोपालगंज निवासी 19 वर्षीय बिट्टू धीवर की उसके ही साथियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बिट्टू धीवर अपने कुछ साथियों के साथ बिरसिंहपुर में शीतला पूजा मेला देखने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उसके साथियों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे रेलवे पुल से नीचे फेंक दिया।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे पानी और कीचड़ में सिर दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में बिट्टू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता मनबोध धीवर ने इस मामले में निरसा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में अरुप धीवर, विक्रम धीवर और मलिंगा बाउरी को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

About Author

error: Content is protected !!