धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर जमीन हड़पने का आरोप, भूली में परिवार के साथ पहुंचकर गणेश रवानी ने किया विरोध

धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर जमीन हड़पने का आरोप, भूली में परिवार के साथ पहुंचकर गणेश रवानी ने किया विरोध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में एक बार फिर सांसद Dhullu Mahato विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह स्थित 8 लेन रोड किनारे करीब 96 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद सामने आया है।
इस जमीन को अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताने वाले गणेश कुमार रवानी ने सांसद ढुल्लू महतो पर जबरन जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। गणेश रवानी अपने परिवार के साथ जमीन पर पहुंचे और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


गणेश रवानी का कहना है कि सांसद हर हाल में उनकी जमीन लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें करीब एक करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर जमीन बेचने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।
रवानी ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद के कुछ लोग जमीन पर पहुंचकर जबरन बाउंड्री कराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उन्होंने और उनके परिवार ने विरोध किया।
पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!