झारखंड में अगले 48 घंटे मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली चमकने और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में ज्यादा असर
मौसम विभाग ने जिन जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है उनमें
रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और दुमका शामिल हैं।
लोगों के लिए जारी की गई सलाह
खराब मौसम के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न रहें
बिजली गिरने की आशंका होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें
किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें
तेज हवा और बारिश के दौरान बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें
मौसम विभाग ने कहा है कि यह स्थिति अगले 48 घंटे तक बनी रह सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।