प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराधी दिलीप सिंह गिरफ्तार

प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराधी दिलीप सिंह गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 08/09 मार्च 2026 की रात पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक संगठित अपराधी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गोविंदपुर थाना कांड संख्या 89/2026 के नामजद अभियुक्त दिलीप सिंह (50 वर्ष), निवासी बारामुड़ी, भूली ओपी, धनबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!