किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला सब-इंस्पेक्टर का शव, इलाके में सनसनी

किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला सब-इंस्पेक्टर का शव, इलाके में सनसनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नदिया: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हांसखाली थाना क्षेत्र के बगुला इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुलिस अधिकारी का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सुमन मंडल (40) के रूप में हुई है, जो बगुला पुलिस चौकी में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर तैनात थे।
बताया जा रहा है कि सुमन मंडल मूल रूप से उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा के निवासी थे और लगभग डेढ़ महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग बगुला में हुई थी। वे बगुला बाजार के पास एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए के कमरे में अकेले रहते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह एक महिला जब उनके कमरे में पानी देने पहुंची तो काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख सभी लोग दंग रह गए। कमरे के अंदर सुमन मंडल का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण मौत के पीछे की वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
राणाघाट जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!