बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में मारपीट और फायरिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और गोलीबारी की इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना को लेकर धनसार थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी पिस्टल भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।