धनबाद मेयर चुनाव जीतने के बाद संजीव सिंह की भाजपा में वापसी के संकेत, शो-कॉज नोटिस वापसी की चर्चा तेज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : नगर निगम मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद झरिया के पूर्व विधायक और नवनिर्वाचित मेयर Sanjeev Singh की भाजपा में सम्मानजनक वापसी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे संजीव सिंह ने एकतरफा जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस जारी किया था, लेकिन अब उनकी प्रचंड जीत के बाद उस नोटिस को वापस लेने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री Karmveer Singh ने रविवार को प्रेस से बातचीत में संकेत दिया कि इस विषय पर अंतिम निर्णय प्रदेश अध्यक्ष को लेना है। उन्होंने यह भी कहा कि संजीव सिंह को जल्द ही भाजपा की सक्रिय सदस्यता मिल सकती है।
संजीव सिंह की पत्नी और झरिया विधायक Ragini Singh का पार्टी में मजबूत कद भी उनकी वापसी को सहज बना सकता है। उल्लेखनीय है कि नीरज सिंह हत्याकांड में अगस्त 2025 में कोर्ट से बरी होने के बाद यह चुनाव संजीव सिंह के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने जिस तरह जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत की, उससे विरोधियों के सभी समीकरण ध्वस्त हो गए।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कमेटी की टीम जल्द ही धनबाद पहुंचकर औपचारिक बातचीत करेगी। इधर Chirkunda नगर पंचायत में भी पार्टी के अंदरूनी मतभेद सुलझाने की कवायद तेज हो गई है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष Manoj Kumbhkar ने भी सकारात्मक संकेत दिए हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष Sunita Devi के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाले जाने के बाद बागियों की घर वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा संगठन एक बार फिर एकजुट होकर जनता के बीच मजबूती से उतरने की तैयारी में है।