खरखरी स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर महिला की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार BNR ट्रेन से गिरकर लगभग 60 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SSNMH) पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो वे नजदीकी थाना या अस्पताल से संपर्क करें।