कतरास में भूमि पैच से धुआँ निकलने पर ग्रामीणों का सड़क जाम, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात

कतरास में भूमि पैच से धुआँ निकलने पर ग्रामीणों का सड़क जाम, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास क्षेत्र में ए के डब्लू एम सी में संचालित भूमि पैच में गैलरी खुलने से धुआँ निकलने लगा। धुएँ से प्रभावित होकर पाण्डेयडीह टिलहा के ग्रामीणों ने तेतुलमारी–राजगंज मुख्य मार्ग को लगभग आधे घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि भूमि पैच के कार्य के दौरान गैलरी कटने से लगातार धुआँ निकल रहा है, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नया मोड़ तेतुलमारी मुख्य सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताई।
सूचना मिलते ही तेतुलमारी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कर दिया गया।
वहीं भूमि प्रबंधन की ओर से बताया गया कि गैलरी से धुआँ निकलने की सूचना मिलते ही रोकथाम के लिए आवश्यक कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रबंधन का दावा है कि जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!