मेयर उम्मीदवार चंद्रशेखर अग्रवाल मतगणना स्थल से बाहर निकले. संजीव सिंह को दी जीत की बधाई.

धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मेयर उम्मीदवार चंद्रशेखर अग्रवाल मतगणना स्थल से बाहर निकल गए हैं। बाहर आते ही उन्होंने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार संजीव सिंह को जीत की बधाई दी।
बताया जा रहा है कि ताज़ा रुझानों में संजीव सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
धनबाद की राजनीति में यह बड़ा संकेत माना जा रहा है। आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है, लेकिन माहौल से साफ है कि मुकाबला लगभग तय हो चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!