नगर निकाय चुनाव के बाद धनबाद में मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया।

नगर निकाय चुनाव के बाद धनबाद में मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के कुल 1019 बूथों से सभी मतपेटिकाएं राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचीं। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मतपेटिकाओं को निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया।
धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 55 तक को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित कर अलग रूम चिन्हित किए गए थे। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 1 से 21 के लिए भी अलग व्यवस्था की गई थी।
सभी मतपेटिकाएं रखने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया।
सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम स्ट्रांग रूम सील किया गया।
मतगणना की तिथि तक स्ट्रांग रूम को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा जाएगा। इनर लेयर में झारखंड आर्म्ड पुलिस की तैनाती की गई है, जबकि अन्य दो लेयर में जिला पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!