बच्चा चोर के संदेह में मारपीट: तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो : निवासी दो युवकों को रविवार को बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। यह घटना Rajganj थाना क्षेत्र अंतर्गत दलूडीह के उपरबंधा गांव में हुई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ नाबालिग भी शामिल थे। मामले को लेकर इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के बाद आज तीन आरोपियों को Dhanbad न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।
रिपोर्ट: अजय शर्मा