आसनसोल और दुर्गापुर में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

आसनसोल और दुर्गापुर में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आसनसोल/दुर्गापुर :- मंगलवार को आसनसोल जिला अदालत और दुर्गापुर महकमा अदालत में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल और फोन कॉल मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


सूचना के बाद अदालत परिसरों की घेराबंदी कर दी गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने अदालत की सभी मंजिलों, कोर्ट रूम और वकीलों के चैंबरों की सघन तलाशी ली। एहतियातन दोनों अदालत परिसरों को खाली करा लिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।


वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर कुंडू ने बताया कि धमकी के बाद वकीलों और मुवक्किलों में दहशत का माहौल है। हालांकि अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। फिलहाल दोनों अदालत परिसरों में भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About Author

error: Content is protected !!