Kolkata Police ने बिहार में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Kolkata Police ने बिहार में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोलकाता/भागलपुर:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Kolkata Police STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Bihar STF और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बिहार के Bhagalpur जिले के Madhusudanpur में चल रही एक विशाल अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
छापेमारी के दौरान घर के मालिक मोहम्मद नासिर अंसारी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक स्पिनिंग मिल (कताई मिल) की आड़ में हथियार निर्माण का अवैध कारोबार चला रहे थे।
बरामद सामान
20 सेमी-फिनिश्ड 7.65 एमएम पिस्तौल
8 पिस्तौल बैरल
लेथ मशीन
ड्रिल मशीन
भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में Gariahat में हथियारों के साथ पकड़े गए एक आरोपी से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को आशंका है कि तैयार किए जा रहे हथियारों की आपूर्ति चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में तस्करी के लिए की जानी थी।
फिलहाल पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना, नेटवर्क और संभावित राजनीतिक संपर्कों की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!