धनबाद के वासेपुर में भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती, छत का शेड उखाड़कर जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। बताया गया कि पूर्व में अधूरी रह गई कुछ कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया।
वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर स्थित आवास पर विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंचे। कार्रवाई के दौरान घर की छत पर लगा शेड उखाड़कर जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की गई है और आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर हलचल देखी गई, वहीं पुलिस बल की मौजूदगी से विधि-व्यवस्था बनाए रखी गई।
#Dhanbad #Wasseypur #PoliceAction #KurkiJabti #JharkhandPolice