Sanjeev Singh के समर्थन में सिंह मेंशन की महिलाओं ने किया जोरदार जनसंपर्क अभियान

Sanjeev Singh के समर्थन में सिंह मेंशन की महिलाओं ने किया जोरदार जनसंपर्क अभियान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सह झरिया के पूर्व विधायक Sanjeev Singh के समर्थन में मंगलवार को सिंह मेंशन की महिलाओं ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।
बैंक मोड़ से धनसार चौक तक निकले इस धुआंधार अभियान में परिवार की महिलाओं ने घर-घर जाकर जनता से समर्थन की अपील की। अभियान में माता कुंती सिंह, बड़ी बहन किरण सिंह, छोटी बहन ज्योति सिंह, छोटे भाई मनीष सिंह की पत्नी मिनी सिद्धार्थ सहित परिवार की अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
महिलाओं ने आम नागरिकों के साथ-साथ ठेला-खोमचा संचालकों और दुकानदारों से भी मुलाकात कर संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान माता कुंती सिंह ने कहा कि उनका परिवार कई दशकों से झरिया सहित पूरे धनबाद की सेवा में समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि धनबाद का चहुमुखी विकास और यहां के लोगों की सुरक्षा उनके परिवार की प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बैंक मोड़, मटकुरिया रोड, धोवाटांड़, शास्त्री नगर, राजेंद्र मार्केट और उर्मिला टावर समेत विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क साधा गया।

About Author

error: Content is protected !!