धनबाद में पुलिस का बड़ा एंटी-क्राइम अभियान, जिलेभर में एक साथ सघन चेकिंग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से Dhanbad Police ने जिलेभर में व्यापक एंटी-क्राइम अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और एंट्री प्वाइंट पर एक साथ सघन वाहन जांच और तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच, दस्तावेजों की पड़ताल, ट्रैफिक नियमों का पालन और आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अचानक चलाए गए इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मच गया, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ। पुलिस ने साफ किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।