जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: धनबाद में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं।
जनता दरबार में झरिया, राजगंज, बलियापुर, कतरास, गोविंदपुर सहित अन्य इलाकों से पहुंचे लोगों ने क्वार्टर विवाद, बकाया राशि भुगतान, बिना लिखित आदेश के भूमि पर कार्य रोकने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति बाधित होने और मीटर जब्ती से संबंधित आपत्तियाँ दर्ज कराईं।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बैंक ऋण के ब्याज में राहत, म्यूटेशन प्रक्रिया रोकने तथा पुराने घर की मरम्मत के दौरान पड़ोसी द्वारा हमले की शिकायतें भी प्राप्त हुईं।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया और आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।