धनबाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को सिंदरी में ऐतिहासिक समर्थन, भव्य और अभूतपूर्व स्वागत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मेयर प्रत्याशी Sanjeev Singh को सिंदरी क्षेत्र में जनसमर्थन का अभूतपूर्व नज़ारा देखने को मिला। जैसे ही उनका काफिला सिंदरी पहुंचा, सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े।

फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच पूरे इलाके में उत्साह का माहौल दिखा। समर्थकों ने “सुरक्षित धनबाद, विकसित धनबाद” के संकल्प के साथ उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत कर अपना समर्थन जताया।

जनसभा को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि सिंदरी की जनता का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

उन्होंने शहर की मूलभूत समस्याओं—सड़क, जल निकासी, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा—को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य धनबाद को एक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित नगर बनाना है, जहां हर वर्ग को समान अवसर और बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें।
सिंदरी में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है।