धनबाद के हर कोने में उमड़ा जनसैलाब — विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचे मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह

धनबाद के हर कोने में उमड़ा जनसैलाब — विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचे मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी Sanjeev Singh का जनसंपर्क अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। आज उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों — हाउसिंग कॉलोनी, धीरेन्द्रपुरम, रानीबांध (धैया), रांगाटांड़, तेलीपाड़ा, वसंत विहार–कुसुम, जय प्रकाश नगर (डिनोबेली के समीप), बिशनपुर, बारामासिया, डहुआटांड तथा गांधी रोड (मनईटांड) — में व्यापक जनसंपर्क कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।


हाउसिंग कॉलोनी स्थित दादा-दादी पार्क में स्थानीय लोगों से मुलाक़ात के दौरान उन्हें भरपूर स्नेह और समर्थन मिला। इसी अवसर पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। धीरेन्द्रपुरम और रानीबांध (धैया) में लोगों ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।
रांगाटांड़ स्थित कृष्ण अपार्टमेंट के राधा-कृष्ण मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने स्थानीय व्यापारी एवं व्यवसायी भाइयों से मुलाक़ात की। व्यापारियों ने बाजार, सड़क, जलनिकासी और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएँ रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। तेलीपाड़ा स्थित शिव शक्ति मंदिर तथा वसंत विहार–कुसुम के नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर उन्होंने शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।
जय प्रकाश नगर (डिनोबेली के समीप) और बिशनपुर में देवतुल्य जनता ने भव्य स्वागत करते हुए परिवर्तन के संकल्प को दोहराया। बारामासिया स्थित श्री श्री 108 आनंद शिव मंदिर और डहुआटांड स्थित शिव मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। गांधी रोड, मनईटांड में हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने जोरदार समर्थन व्यक्त करते हुए बदलाव की आवाज बुलंद की।

जनता के नाम संजीव सिंह का संदेश:
“धनबाद मेरा परिवार है। आपकी हर समस्या मेरी जिम्मेदारी है। स्वच्छ शहर, बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जलनिकासी व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन और युवाओं के लिए बेहतर अवसर—यह हमारा संकल्प है। मैं वादा नहीं, विश्वास दिलाने आया हूं कि धनबाद को विकास, सुशासन और सम्मान की नई पहचान दिलाई जाएगी। आपका एक-एक वोट शहर के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा।”
दिनभर चले इस जनसंपर्क अभियान ने स्पष्ट कर दिया कि धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जनता का विश्वास और समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है। अंत में संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रों की जनता के प्रेम, आशीर्वाद और भव्य स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया

About Author

error: Content is protected !!