टुंडी हाई स्कूल परिसर के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, कई घायल

टुंडी हाई स्कूल परिसर के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, कई घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी (धनबाद): टुंडी हाई स्कूल परिसर के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
बताया जाता है कि हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा का अंतिम दिन था। परीक्षा के दौरान एक छात्रा पर नकल करने का आरोप लगा, जिसका कुछ छात्रों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूल परिसर के बाहर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे तथा पत्थरबाजी शुरू हो गई।
इस घटना में कारीगरडीह गांव की इसरत प्रवीण और बरवाटांड गांव के रोहित साव समेत कई छात्र-छात्राएं चोटिल हुए हैं। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।
हालांकि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थाना प्रभारी उमाशंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!