टुंडी में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

टुंडी में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहृत नाबालिग बरामद — सिंगरायडीह का मनोज किस्कू सलाखों के पीछे

धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को भगाने और अपने घर में छिपाकर रखने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत सिंगरायडीह निवासी 23 वर्षीय मनोज किस्कू के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला
टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि घटना 7 फरवरी की है। नाबालिग लड़की अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने टुंडी थाने में गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज कराया।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सघन छानबीन शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मनोज किस्कू नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और उसे अपने घर में रखा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, टुंडी थाना कांड संख्या 15/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं, बरामद नाबालिग का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!