रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: गिद्दी बसरिया में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बच्चा बाल-बाल बचे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ : जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी बसरिया में एक भीषण सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गिद्दी मेनगेट निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से रामगढ़ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टिफिन ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गौरव कुमार ट्रक के दाहिने पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस हादसे में उनकी पत्नी और बच्चा बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संबंधित टिफिन ट्रक में पत्थरों की ढुलाई की जा रही थी और उसकी रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही गिद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ट्रक चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई कर रही है।