₹10 हजार घूस लेते महिला दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, गिड़गिड़ाकर बोली— “पैसे ले लो, मुझे छोड़ दो”

₹10 हजार घूस लेते महिला दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, गिड़गिड़ाकर बोली— “पैसे ले लो, मुझे छोड़ दो”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

#वैशाली (बिहार) वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विजिलेंस विभाग की टीम ने एक महिला दरोगा को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला दरोगा एक व्यक्ति से काम के एवज में लगातार घूस की मांग कर रही थी।


पीड़ित की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही दरोगा ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जब अधिकारियों ने उसे गाड़ी में बैठाया, तो वह भावुक होकर अधिकारियों से कहती दिखी—
“मुझसे भी पैसे ले लो, लेकिन मुझे छोड़ दो।”
हालांकि विजिलेंस टीम ने कोई नरमी नहीं बरती और आरोपी महिला दरोगा को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2023 में भी यही महिला दरोगा रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई थी, जिसके बाद उसे निलंबित किया गया था। इसके बावजूद दोबारा वही अपराध सामने आने से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल विजिलेंस विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!