धनबाद कोर्ट में बवाल: रास्ता विवाद को लेकर पत्थरबाजी, स्वास्थ्य कर्मी और पत्रकार घायल

धनबाद कोर्ट में बवाल: रास्ता विवाद को लेकर पत्थरबाजी, स्वास्थ्य कर्मी और पत्रकार घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : कोर्ट परिसर में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को हिंसक हो गया। अधिवक्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के बीच हुई झड़प के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गया, जबकि एक पत्रकार को भी पत्थर लगने की सूचना है।
घटना धनबाद सदर थाना क्षेत्र की है। कोर्ट परिसर में हंगामे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि अधिवक्ता पिछले आठ दिनों से पेन डाउन हड़ताल पर हैं। मामले को शांत करने के लिए जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं को छह फीट चौड़ा रास्ता देने का निर्णय लिया है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने अधिवक्ताओं पर लगे पत्थरबाजी और दीवार तोड़ने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सिविल सर्जन की साजिश बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं एसडीएम लोकेश बारंगे ने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत हुई है और अधिवक्ता कल बैठक कर हड़ताल समाप्त करने पर निर्णय लेंगे। पत्थरबाजी की घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!