झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 फरवरी को बारिश का अलर्ट—तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले 24 घंटों में कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। विजिबिलिटी कम होने से सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। हालांकि दिन में आंशिक बादल और हल्की धूप से कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड फिर तेज महसूस होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक यह ठंड ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 3 फरवरी को उत्तर-पश्चिम झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।