लोहरदगा में अवैध बालू माफियाओं का तांडव, सीओ पर जानलेवा हमला

झारखंड: लोहरदगा में अवैध बालू माफियाओं का तांडव, सीओ पर जानलेवा हमला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे अंचल अधिकारी (सीओ) पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सीओ की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अधिकारी बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, सेन्हा अंचल के सीओ पंकज कुमार भगत को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरकी–सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास अवैध डंपिंग यार्ड से बालू का गैरकानूनी उठाव किया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए जब सीओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब 10 अज्ञात महिला-पुरुषों ने अधिकारी और उनकी टीम पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने लाठी-डंडों और बेलचा से मारपीट की, वहीं ईंट-पत्थर चलाकर सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सीओ को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी सेन्हा थाना पुलिस को दे दी गई है और आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!