राँची में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई, 250 से अधिक हॉर्न और 400 साइलेंसर बुलडोजर से किए गए नष्ट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची। शनिवार को ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में राँची शहर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अवैध प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 250 से अधिक प्रेशर हॉर्न और करीब 400 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया।
अभियान के दौरान कुल 700 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर जब्त किए गए थे। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह को हाल के दिनों में कई बुजुर्गों और नागरिकों द्वारा शिकायत मिली थी कि विशेषकर अस्पतालों के आसपास और रात के समय मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज मरीजों और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।