जमीन विवाद को लेकर जमुआ में फायरिंग, मौके से खोखा बरामद

जमीन विवाद को लेकर जमुआ में फायरिंग, मौके से खोखा बरामद
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमुआ/ गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भूपतडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि भूपतडीह निवासी संतोष नामक युवक ने हाल ही में आठ डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर दूसरे गांव के दो व्यक्तियों से विवाद चल रहा था।
पीड़ित संतोष ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम दो लोग उसके घर पहुंचे और बातचीत के बहाने उसे दूर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके सिर पर रिवाल्वर के बट से हमला किया गया। संतोष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की।
घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

About Author

error: Content is protected !!