बिहार में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 10 चक्का हाइवा से 4224 लीटर विदेशी शराब बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बेगूसराय : मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्य से बिहार में भारी मात्रा में विदेशी शराब की अवैध तस्करी की जा रही है।
सूचना के सत्यापन के बाद साहेबपुर कमाल थाना, जिला बेगूसराय के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 जनवरी 2026 को एक 10 चक्का हाइवा ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर ले जाई जा रही करीब 4224 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
मद्यनिषेध विभाग ने साफ किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।