ठंड का कहर: झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

ठंड का कहर: झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची/धनबाद:
झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक कक्षाएं स्थगित रखने का निर्देश दिया है।
यह आदेश प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी छात्रों पर लागू होगा। बंदी का दायरा सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों तक रहेगा।

शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य
हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

बोर्ड परीक्षा पर अलग निर्णय
यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी अपने विवेक से परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय लेंगे।

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
यह आदेश झारखंड सरकार के अपर सचिव सीता पुष्पा द्वारा जारी किया गया है। आदेश पर दिनांक 05 जनवरी 2026 अंकित है और इसे पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
राज्य में लगातार गिरते तापमान और कोहरे के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सरकार ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

About Author

error: Content is protected !!