धनबाद रेलवे स्टेशन से अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

धनबाद रेलवे स्टेशन से अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद:
आरपीएफ/सीआईबी धनबाद की टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्ती एवं निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब और बीयर की कुल 13 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या 03 के कालका छोर पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ/सीआईबी धनबाद के निर्देशन में गश्ती दल स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण को लेकर निगरानी कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग का पीठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा, जिसे गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। नियमानुसार जब्ती कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त शराब के साथ उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया गया। आरोपी को रेसुब पोस्ट धनबाद के माध्यम से अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा गया।
जब्त सामान का विवरण

Royal Challenge Finest Premium Whisky – 12 बोतल
(प्रत्येक 375 एमएल, कीमत ₹410 प्रति बोतल)
Block Buster Beer – 01 बोतल
(क्षमता 650 एमएल, कीमत ₹200)
कुल मात्रा: 5150 एमएल
कुल अनुमानित कीमत: ₹5120
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: मुकेश सिंह
उम्र: 37 वर्ष
पिता: स्व. रघुवंश सिंह
पता: रानीसराय बख्तीयारपुर
थाना: बख्तीयारपुर
जिला: पटना (बिहार)
गश्ती दल में शामिल अधिकारी
शशिकांत तिवारी – ASI, RPF/CIB धनबाद
ब्रजेश कुमार – HC, RPF/CIB धनबाद
तनवीर खान – HC, RPF/CIB धनबाद
अमित कुमार वर्मा – CT, RPF/CIB धनबाद
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

About Author

error: Content is protected !!