महुदा में राहुल न्यू फिटनेस जिम सेंटर का भव्य उद्घाटन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महुदा (धनबाद):
महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 लाइन पार्टी प्लेस के समीप स्थित राहुल न्यू फिटनेस जिम सेंटर का उद्घाटन समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद जिलापरिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अध्य्क्ष शारदा सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखने में फिटनेस और खेल गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस तरह के आधुनिक जिम खुलने से क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का बेहतर अवसर मिलेगा।

वहीं जिम संचालक राहुल ने बताया कि राहुल न्यू फिटनेस जिम में अत्याधुनिक मशीनें, अनुभवी ट्रेनर तथा किफायती शुल्क पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हर वर्ग के लोग फिटनेस से जुड़ सकें।
उद्घाटन समारोह में जगदीश सिंह, मुकेश माहतो, ईशा सिंह, सुमन माहतो, श्याम चौरसिया, नेहा सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
बाघमार से सुल्तान खान की रिपोर्ट