धनबाद के धैया में दुकान खाली कराने को लेकर विवाद, सीओ पर दुकानदारों ने लगाया हाथापाई का आरोप, माफी की कर रहे मांग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: धैया के पास आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार द्वारा दुकानों को खाली कराने के दौरान एक दुकानदार को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसके बाद क्षेत्र के दुकानदारों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। दुकानदार अब सीओ से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।
7.80 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, देवघर से एक आरोपी गिरफ्तार
दुकानदारों का कहना है कि सीओ मौके पर पहुंचे और दुकानों को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया। दुकानदारों ने कुछ समय की मांग की, लेकिन उस पर कथित तौर पर सीओ ने सख्त रवैया अपनाया। इसी दौरान नोकझोंक बढ़ी और दुकानदार पर हाथ उठाने की बात सामने आई है।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त, चालक मौके से फरार
दुकानदारों के अनुसार यह दुकानें सरकारी जमीन पर धनबाद नगर निगम की अनुमति से वर्षों से संचालित हो रही हैं। वहीं प्रशासनिक टीम का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल मामला जांच के अधीन है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों की नजर इस बात पर टिकी है कि आगे इस विवाद का क्या समाधान निकलकर आता है और क्या प्रशासन दुकानदारों की माफी की मांग पर कोई कदम उठाएगा।