धनबाद: कोयला कारोबारी एलबी सिंह ने डिजिटल डिवाइस का डाटा डिलीट कर सबूत मिटाए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद में ईडी की जारी छापेमारी के दौरान चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह द्वारा अपने डिजिटल डिवाइस का पूरा डाटा डिलीट करने का बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, जब ईडी की टीम उनके आवास पहुँची, उसी दौरान उन्होंने व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत नष्ट कर दिए।
कुत्ते खोलकर ईडी को रोका
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम एलबी सिंह के धनबाद स्थित आवास “देव विला” पहुँची। टीम ने भीतर जाने के लिए दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन दरवाजा खोलने के बजाय एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को खोल दिया। कुत्ते मुख्य दरवाजे पर पहुँच गए, जिससे ईडी अधिकारी करीब दो घंटे तक भीतर प्रवेश नहीं कर सके।
इसी दौरान एलबी सिंह ने अपने घर के अंदर मौजूद मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस से सारे महत्वपूर्ण डेटा डिलीट कर दिया।
8 बजे के बाद खोला दरवाजा
लगभग दो घंटे तक ईडी टीम को बाहर रोके रखने के बाद, सुबह 8 बजे के बाद एलबी सिंह ने घर का दरवाजा खोला। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने घर के अंदर प्रवेश कर छापेमारी शुरू की।
नकद राशि बरामद, गिनती जारी
ईडी की टीम ने एलबी सिंह सहित अन्य कोयला व्यापारियों के ठिकानों से नकद राशि भी बरामद की है। फिलहाल गिनती जारी होने के कारण कुल बरामद राशि की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।