Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025 का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 4919 कांस्टेबल (सिपाही) पदों पर नई बहाली प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। सरकार से अनुमति मिलते ही अब प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
मौजूदा समय में राज्य पुलिस में कुल 9671 सिपाही पद खाली हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाना है। फिलहाल पहले चरण के 4919 पदों का रोस्टर क्लीयर हो चुका है, इसलिए इन्हीं पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
🔹 नई नियमावली के तहत होगी भर्ती
यह बहाली झारखंड राज्य पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (होम गार्ड) एवं उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के आधार पर की जाएगी।
यह नियमावली मार्च 2025 में अधिसूचित की गई थी।
इससे पहले 2023 में शुरू हुई जिलावार भर्ती को सरकार ने रद्द कर दिया था, इसलिए अब पूरी तरह नई प्रक्रिया लागू हो रही है।
🔹 योग्यता और आयु सीमा
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक (10th पास)
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (संभावित)
आरक्षण: झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को 5% क्षैतिज आरक्षण
🔹 विभिन्न इकाइयों में बड़ी संख्या में रिक्तियां
पुलिस विभाग में कुल 9671 पद खाली हैं, जिसमें शामिल हैं—
जिला पुलिस
JAP
IRB
स्पेशल IRB
इसके अलावा SI, परिचारी और अन्य वर्गों के पदों पर भेजी गई अधियाचनाओं पर भी कार्रवाई जारी है। JSSC भी लगभग 20 हजार पदों पर परीक्षाओं के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया चला रहा है।
🔹 28 नवंबर को 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
झारखंड सरकार 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विभागीय स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है, ताकि चयनित
अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।