गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा चौक के पास बालू लदा ट्रक पलटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा चौक के पास बालू लदा ट्रक पलटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह। मंगलवार देर रात महेशमुंडा चौक के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब गिरिडीह–जामताड़ा मुख्य सड़क पर तेज रफ़्तार से आ रहा बालू लदा ट्रक अचानक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सीधे बैंक ऑफ इंडिया के समीप पलटते हुए सड़क किनारे बनी लगभग आधा दर्जन दुकानों पर जा चढ़ा, जिससे सभी दुकानों को भारी नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण खो देना हादसे की बड़ी वजह बनी। पलटने से जिन दुकानों को सबसे ज्यादा क्षति पहुँची उनमें नकुल ठाकुर की पान दुकान, छठु ठाकुर मिष्ठान भंडार, बिरजू ठाकुर का सैलून, मंगरु होटल समेत अन्य छोटी दुकानें शामिल हैं। हादसे के बाद दुकान संचालकों में आक्रोश और निराशा दोनों देखने को मिली, वहीं ग्रामीणों ने मौके पर जुटकर राहत कार्य में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

 

About Author

error: Content is protected !!