धनबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, आपातकाल में 112 पर करें कॉल

धनबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, आपातकाल में 112 पर करें कॉल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। आपातकालीन हेल्पलाइन 112 को लेकर धनबाद पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि किसी भी आपात स्थिति—चाहे पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस या अन्य त्वरित सेवाएं—की जरूरत हो, एक ही नंबर 112 पर कॉल करके तुरंत मदद प्राप्त की जा सकती है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने आम लोगों को बताया कि 112 एकीकृत आपात सेवा है, जो बेहद कम समय में सहायता उपलब्ध कराती है। मौके पर सिटी कंट्रोल रूम के डीएसपी समित कुमार ने कहा कि लोगों को आपातकालीन स्थितियों में सही समय पर सही नंबर डायल करने की जानकारी देना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें और किसी दुर्घटना के समय तुरंत सहायता मिल सके। धनबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना देर किए 112 पर कॉल करें और सुरक्षा तंत्र का लाभ उठाएं।

 

About Author

error: Content is protected !!