सड़क हादसे में घायल हुए चंद्रपुरा थाना प्रभारी, हालत गंभीर — रांची रेफर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो से बड़ी खबर

बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह देर रात गश्ती के दौरान एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 1 बजे का है जब थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह नियमित गश्ती पर बाइक से निकले थे। इसी दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लग गई।

 

घायल अवस्था में उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी के ब्रेन में ब्लड क्लॉट जम गया है और फिलहाल वे बेहोशी की हालत में हैं।

अजय कुमार सिंह 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं और अपनी सख्त अनुशासनप्रियता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। पूरे जिले में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!