धनबाद: व्यापारी पर हमले के विरोध में कल बंद रहेगा बाजार समिति परिसर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद के बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में रविवार को तेल व्यापारी श्याम भीमसरिया पर हुई गोलीबारी और लूट की घटना के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को बाजार समिति परिसर बंद रखने का निर्णय लिया है।
व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 10:30 बजे सभी व्यापारी बाजार समिति के मुख्य द्वार पर एकत्रित होंगे, जहाँ आगे की रणनीति तय की जाएगी।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि हमले में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।